{"_id":"575326434f1c1bf645108bd1","slug":"the-death-of-the-young-man-falling-from-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से गिरकर युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन से गिरकर युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
Updated Sun, 05 Jun 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
मौत
- फोटो : file
रौन दोमेल थाना क्षेत्र में पड़ते रामनगर रेलवे स्टेशन के पास उधमपुर से जम्मू की ओर जा रही मालवा ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक शनिवार की सुबह साढ़े सात बजे के करीब रामनगर स्टेशन के पास कुछ लोगों ने एक व्यक्ति को अचेत अवस्था में पड़ा देखा। उसके बाद उन्होंने इस बात की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक कुलदीप सिंह (36) पुत्र शिवदास कैंथगली मीर का रहने वाला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के शवगृह में पहुंचाया। वहां पोस्टमार्टम करने के बाद शव को परिवार वालों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन