फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   The death of the driver of the vehicle in the ditch

वाहन खाई में गिरने से चालक की मौत

Tue, 24 Jan 2017 12:35 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/रामबन
ब्यूरो, अमर उजाला/रामबन Updated Tue, 24 Jan 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
The death of the driver of the vehicle in the ditch
accident - फोटो : amar ujala

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगरो में सोमवार दोपहर बाद एक बोलेरो बेकाबू होकर बिसलरी नाले में जा गिरा। इस हादसे में उसका चालक जम्मू ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक एक बोलेरो में सवार होकर चक नाड़वा बनिहाल की महिला गुलजारा बेगम रामसू से खरी की ओर जा रही थी। जब गाड़ी गांगारो के पास पहुंची तो अचानक गाड़ी चालक से अनियंत्रित हो गई। देखते ही देखते बोलेरो 300 फुट नीचे बिसलरी नाले में जा गिरी। इस हादसे में बोलेरो का चालक बहार अहमद निवासी खरी और उसमें सवार गुलजारा बेगम गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस ने मिलकर नाले से दोनों को निकाल कर रामबन जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार देने के बाद दोनों को नाजुक हालत में जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। जम्मू जाते समय उधमपुर पहुंचे पर चालक बहार अहमद ने एंबुलेंस में ही दम तोड़ दिया। जबकि महिला को जम्मू पहुंचा दिया गया। उसकी हालत भी काफी गंभीर बनी हुई थी। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed