फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   The case was filed by MLA Chinaini

चिनैनी विधायक ने दर्ज कराया मामला

Sat, 08 Oct 2016 01:50 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/चिनैनी
ब्यूरो, अमर उजाला/चिनैनी Updated Sat, 08 Oct 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
The case was filed by MLA Chinaini
महाराष्ट्र पुलिस

रूआबाग सड़क हादसे के बाद मौके पर पहुंचे विधायक पर हमले की कोशिश और गाड़ी के तोड़फोड़ को लेकर विधायक ने रामनगर थाने में जान से मारने की कोशिश का मामला दर्ज कराया है। विधायक दीनानाथ भगत ने कहा कि उन पर हुआ हमला कुछ शिक्षकाें और अधिकारियों की शह पर हुआ। उन्होंने कहा कि हादसे के बड़ने में उनके सुरक्षाकर्मियों की नालायकी भी जिम्मेदार रहा।

विज्ञापन


बरमीन के रूआबाग में हुए सड़क हादसे के बाद चिनैनी-घोरड़ी के विधायक दुर्घटनास्थल पर पहुंचे थे, जहां पर लोगों ने उन पर जानलेवा हमला किया। विधायक की गाड़ी पर लाठियों और पत्थरों से हमला किया गया था। विधायक ने कहा कि वह वहां हादसे की गंभीरता का जायजा लेने गए थे। पर कुछ शिक्षकों, स्कूल के हैडमास्टर और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के उकसाने पर बच्चों की आड़ में उन पर हमला कर जान से मारने की कोशिश की गई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उस समय मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मी भी भीड़ को रोकने या तितर-बितर करने के लिए कोई प्रयास नहीं किया। अगर किसी भी सुरक्षाकर्मी ने हवाई फायर किया होता तो मामला इतना नहीं बड़ा होता।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पुलिस के आला अधिकारियों ने जांच के बाद सुरक्षाकर्मियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। एसएचओ इरफान परवेज ने बताया कि अभी किसी को नामजद नहीं किया गया है। विधायक व उनके पीएसओ से पूछताछ की गई है। स्कूल के स्टाफ और हेडमास्टर को शिनिवार को पूछताछ के लिए थाने पर बुलाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed