फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Ten days after the killing of the body placed in boxes

हत्या के बाद शव को दस दिन बक्से में रखा

Sun, 19 Feb 2017 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उधमपुर
अमर उजाला ब्यूरो, उधमपुर Updated Sun, 19 Feb 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
Ten days after the killing of the body placed in boxes
हत्या

जिला मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर चढ़त पंचायत के बांत गांव में 80 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने हत्या के दस दिन बाद उसके घर में ही पड़े बक्से से शव बरामद किया। शव को आरोपी की निशानदेही पर ही बरामद किया जा सका।

विज्ञापन


परिवार के सदस्यों की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि पड़ोस के ही व्यक्ति ने बुुजुर्ग की हत्या की है। हालांकि पुलिस फिलहाल हत्यारोपी पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हरि चंद नाम का बुजुर्ग करीब दस दिन से घर से गायब था। उसके घर में ताला लटका हुआ था। हरि चंद गांव में अकेला रहता था। उसके तीन बेटे उधमपुर में परिवार के साथ रहते हैं। तीन में दो बेटे पुलिस विभाग में ही काम करते हैं। हरि चंद कहां गया, किसी को भी नहीं पता था। कई दिन तक इंतजार करने के बाद शुक्रवार को हरि चंद के एक बेटे ने उधमपुर पुलिस स्टेशन में अपने पिता के गायब होने की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने टीम को शाम को ही बेटों के साथ गांव की तरफ रवाना कर दिया। गांव पहुंच कर जब घर का ताला तोड़ा तो अंदर कमरे में बहुत सारा खून नजर आया। उसके बाद पुलिस को संदेह हुआ। पूछताछ के बाद पता चला कि हरि चंद का पड़ोस के ही रहने वाले व्यक्ति के साथ किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। पूछताछ के लिए जब आरोपी के घर पर पहुंची तो वह गायब था।

शनिवार की सुबह करीब 11 बजे पुलिस ने आरोपी को तोरडी नाला इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग से हिरासत में लिया। थाने पर जब उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने हत्या का जुर्म कबूल कर लिया।


आरोपी ने बताया कि उसने हत्या के बाद शव को घर में ही पड़ी पेटी के अंदर बंद कर दिया था और उसके ऊपर बिस्तर रख दिया था। पुलिस ने शाम को आरोपी की निशानदेही पर पेटी के अंदर से शव को बरामद किया। शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। एसएचओ उधमपुर ओपी चिब ने बताया कि अभी गंभीरता से जांच की जा रही है। इसलिए इसकी पूरी जानकारी अभी नहीं दी जा सकती है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed