{"_id":"571d233a4f1c1ba06e8b6d86","slug":"teen-caught-stealing-a-car-two-absconding","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे की लत ने किशोरों को बनाया चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे की लत ने किशोरों को बनाया चोर
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
Updated Mon, 25 Apr 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
चोर
उधमपुर शहर में स्थित रायल रिसोर्ट के पास खड़ी कार को चुराते एक चोर को लोगों ने दबोच लिया। उसे दो अन्य साथी मौके से फरार हो गए। पकड़े गए चोर से कटर और अन्य सामान बरामद किया गया। फरार चोरों की तलाश में पुलिस ने तुरंत छापेमारी शुरू कर दी। पकड़े गए चोर ने स्वीकार किया कि उसे नशे की लत है। इसके चलते वह चोरी करता है।
विज्ञापन
हुआ यूं कि रायल रिसोर्ट में उधमपुर निवासी कृष्ण कुमार के बेटे का मुंडन समारोह हो रहा था। उसमें उसके रिश्तेदार अशोक कुमार भी पहुंचे थे। सभी गाने-नाचने में मस्त थे। शोर-शराबे का फायदा उठाते हुए तीन चोरों का एक गिरोह अशोक कुमार की कार (जेके02टी-5734) को चुराने लगा। तभी किसी अन्य रिश्तेदार की नजर उन पर पड़ी।
विज्ञापन
आनन-फानन में दर्जनों रिश्तेदार दौड़ पड़े। दो चोर मौके से फरार हो गए, जबकि एक हत्थे चढ़ गया। उसके पास कटर भी था। तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। दल-बल के साथ पुलिस वहां पहुंच गई। लोगों ने चोर को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
पूछताछ में पता चला कि पकड़ा गया चोर हाउसिंग कालोनी का रहने वाला है और वह एक निजी स्कूल में दसवीं कक्षा का छात्र है। उसका दो अन्य साथियों में एक 13 साल का है और दूसरा 15 साल का। वे भी हाउसिंग कालोनी के ही रहने वाले हैं। इंचार्ज एसएचओ संजय रैना ने बताया कि पकड़े गए चोर से पूछताछ की जा रही है।
उन्होंने इस बात से इनकार नहीं किया कम उम्र के इन चोरों ने कई बड़ी वारदातों को अंजाम दे चुका है। फिलहाल जांच की जा रही है। देर रात तक केस दर्ज नहीं किया गया था।
पूरी तहकीकात के बाद केस दर्ज किया जाएगा।