{"_id":"58e006034f1c1b3807640163","slug":"screwed-lineman-screwed-up-while-working","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम करते समय करंट लगने से लाइनमैन झुलसा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
काम करते समय करंट लगने से लाइनमैन झुलसा
अमर उजाला ब्यूरो, उधमपुर
Updated Sun, 02 Apr 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
यमकेश्वर ब्लॉक के घारकोट के पास हाईटेंशन लाइन पर चिपका कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के कल्लर इलाके में स्थित होल सेल सब्जी मंडी पर बिजली लाइन की मरम्मत करते समय अचानक करंट लगने से लाइनमैन बुरी तरह से झुलस गया। तुरंत उसको जिला अस्पताल पहुंचाया गया और इसकी शिकायत बिजली विभाग के अधिकारियों से की गई।
विज्ञापन
कर्मचारियों कहना था कि आए दिन अधिकारियों की लापरवाही के कारण इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं। हादसे के शिकार हुए लाइनमैन वीरेंद्र ने बताया कि शट डाउन करके होल सेल सब्जी मंडी के नजदीक बिजली लाइन की मरम्मत का काम कर रहे थे कि अचानक किसी ने ग्रिड स्टेशन से बिजली चालू कर दी। वह तेज झटका लगने से बुरी तरह से झुलस गया।
विज्ञापन
झटका लगने के बाद वह खंभे से नीचे जमीन पर गिरा। मौके पर मौजूद लोगों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जानकारी मिलने के बाद बिजली विभाग के अन्य कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए और कर्मचारियों में अधिकारियों के प्रति काफी रोष देखा गया।
विज्ञापन
कर्मचारियों ने बताया कि बिजली विभाग के अधिकारी उनसे सुविधाओं के अभाव में काम करवा रहे हैं। इसके अलावा आए दिन इस तरह के हादसे हो रहे है और इसके लिए पूरी तरह से बिजली विभाग के अधिकारियों की खराब व्यवस्था जिम्मेदार है। वीरेंद्र की किस्मत अच्छी थी कि उसकी जान बच गई।