{"_id":"583349974f1c1bbf04b3ab2d","slug":"salal-tihapar-fell-into-the-ditch-on-the-way-a-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलाल मार्ग पर खाई में गिरा टिप्पर, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सलाल मार्ग पर खाई में गिरा टिप्पर, एक की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला/रियासी
Updated Tue, 22 Nov 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : graphic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्योतिपुरम-सलाल सड़क मार्ग पर बातलगला के पास सोमवार दोपहर को एक टिप्पर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसके चालक की मौत हो गई और टिप्पर में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि ग्रेफ का टिप्पर ज्योतिपुरम से अरनास के लिए जा रहा था।
विज्ञापन
इसी दौरान सलाल मार्ग पर बातलगला मे टिप्पर का चालक एक मोड़ काटते समय हुए उस पर नियंत्रण नहीं रख सका और टिप्पर लगभग साढे़ तीन सौ फुट गहरी खाई में गिर गया। टिप्पर पर चार लोग सवार थे। बाद मेें वहां से गुजरने वाले अन्य वाहनों के साथ ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को खाई से निकाल कर जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
यहां डाक्टराें ने टिप्पर चालक राज सिंह निवासी सलाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं इस दुर्घटना में घायल हुए लोगों में हरदेव सिंह, केशव लाल और अशोक कुमार शामिल हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन