फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Raid on private tuition centers

निजी ट्यूशन सेंटरों पर छापे पड़े

Wed, 08 Jun 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर Updated Wed, 08 Jun 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
Raid on private tuition centers
School

निजी ट्यूशन पढ़ाने वाले सरकारी शिक्षकों की शिकायत पर मंगलवार मुख्य शिक्षा अधिकारी ने कार्रवाई की। पांच ट्यूशन सेंटर पर उन्होंने छापेमारी की। इस दौरान चार जगहों से शिक्षक गायब हो गए, जबकि एक ट्यूशन सेंटर पर सरकारी शिक्षक को ट्यूशन पढ़ाते पकड़ा। उन्होंने मौके पर ही उस शिक्षक को नाटिस जारी करने के आदेश जारी कर दिए।

विज्ञापन


दरअसल, सरकारी शिक्षकों द्वारा ट्यूशन पढ़ाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध होने के बावजूद कुछ स्थानों में शिक्षक ट्यूशन पढ़ा रहे हैं। इसकी शिकायत लगातार सीईओ को मिल रही थी। जिस पर मंगलवार को उन्होंने कार्रवाई की। पांच सेंटरों पर छोमारी करने के दौरान एक जगह सरकारी शिक्षक ट्यूशन पढ़ाते हत्थे चढ़े।
विज्ञापन


बिशन सिंह ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। अब अगर कोई शिक्षक ट्यूशन पढ़ाता पकड़ा गया तो उसे पुलिस के हवाले किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि शहर के निजी ट्यूशन सेंटरों के मालिकों के साथ बैठक की जाएगी, जिसमें उन्हें चेतावनी दे दी जाएगी कि अगर उनके सेंटरों पर कोई सरकारी शिक्षक पढ़ाता पकड़ा जाएगा तो उस सेंटर के खिलाफ  भी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed