फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Passenger boarded on CCTV tower

सीसीटीवी टावर पर चढ़ा यात्री

Tue, 12 Apr 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कटड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, कटड़ा Updated Tue, 12 Apr 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
Passenger  boarded on CCTV tower
भवन मार्ग पर सीसीटीवी टावर पर चढ़ा यात्री - फोटो : अमर उजाला

मां वैष्णो देवी मार्ग पर दर्शनी ड्योढ़ी के पास सोमवार की सुबह करीब दस बजे उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया, जब एक यात्री अचानक सीसीटीवी कैमरे के टावर के बिल्कुल ऊपर जा चढ़ा। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस कर्मी उसे नीचे उतारने में कामयाब हुए।

विज्ञापन


प्रथम चरण की कार्रवाई में यात्री द्वारा आत्महत्या करने के प्रयास का अनुमान लगाया जा रहा है। सोमवार की सुबह करीब दस बजे दर्शनी ड्योढ़ी के पास सीसीटीवी कैमरे के टावर पर जब अचानक एक यात्री चढ़ गया तो आसपास के लोगों ने शोर मचाना शुरू किया। तत्काल पुलिस को सूचित किया गया।
विज्ञापन


मौके पर अधिकारियों सहित पुलिस दल पहुंचकर स्थिति को संभालने का प्रयास शुरू किया। यात्री को बातों में  उलझाकर पुलिस कर्मी भी टावर के ऊपर पहुंचे। करीब दो घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। वहां यात्रियों की भीड़ लग गई। उसके बाद उस यात्री को सुरक्षित नीचे उतारा जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद यात्री की मानसिक स्थिति जानने के लिए उसे कटड़ा चिकित्सा केंद्र पहुंचाया गया। उसकी पहचान यमुनानगर हरियाणा के रोहित कुमार यादव पुत्र रामायण यादव के रूप में हुई। इस संबंध में एसडीपीओ अशोक शर्मा और थाना प्रभारी संजीव शर्मा ने बताया कि वह यात्री अभी कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं है।


उसे चिकित्सकों की देखरेख में रखा गया है। अलबत्ता आत्महत्या का प्रयास करने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। उससे पूछताछ के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed