{"_id":"578fb3f34f1c1bd927c4b42f","slug":"one-killed-in-car-truck-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार-ट्रक की टक्कर में एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार-ट्रक की टक्कर में एक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला,रामबन
Updated Wed, 20 Jul 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाईवे पर सेरी मोड़ के पास एक ट्रक ने कार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक वाहन को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार ट्रक संख्या जेके 02 एजे 1204 और मारुति कार संख्या जेके 01 जी 7580 बुधवार की सुबह दोनों श्रीनगर की ओर जा रहे थे। नेशनल हाईवे पर सेरी मोड़ के पास ट्रक ने कार को पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में कार चालक बहार अहमद भट निवासी अशर बनिहाल की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक वाहन को छोड़कर भाग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों वाहन कब्जे में लिए और शव को जिला अस्पताल में पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार के लोगों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन