फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   One killed, eleven injured in road accidents

सड़क हादसों में एक की मौत, ग्यारह घायल

Fri, 07 Apr 2017 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उधमपुर/रामनगर
अमर उजाला ब्यूरो, उधमपुर/रामनगर Updated Fri, 07 Apr 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
One killed, eleven injured in road accidents
हादसा - फोटो : अमर उजाला

घोरडी-उधमपुर मार्ग पर पनयाल गांव के पास एक टिप्पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। दो घायलों को गंभीर हालत में उधमपुर रेफर कर दिया गया। तीन को मामूली चोटें आईं। उन्हें प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार टिप्पर (जेके14ई-1552) घोरडी से उधमपुर जा रहा था। इस दौरान घोरडी से तीन किलोमीटर आगे पनयाल गांव के पास वह दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरा, जिससे बुजुर्ग तुडु राम (80) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि टिप्पर चालक वीरेंद्र सिंह तथा बोधराज निवासी घोरडी और तीन अन्य घायल हो गए। सभी घायलों का स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


वहीं रैंबल थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर बुधवार देर रात को वाहन दुर्घटनाओं में छह लोग घायल हो गए। हालत में सुधार नहीं होने पर एक घायल को जीएमसी रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने दोनों ने मामले दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी अनुसार चिनार इलाके में तेज रफ्तार स्कूटी नंबर जेके14सी-6434 ने पीछे से मेटाडोर को टक्कर मार दी। टक्कर में स्कूटी पर सवार अनिल कुमार निवासी मलाढ़ और राहुल निवासी फ्लाटा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार नहीं होने पर अनिल कुमार को जीएमसी रेफर कर दिया।


दूसरी दुर्घटना चक मोड़ इलाके में हुई, जहां आल्टो कार (जेके14सी-7312) सामने से आ रहे सेना के वाहन के साथ टकरा गई। इस टक्कर में शहबाज गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि तीन अन्य लोग मामूली रूप से घायल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed