{"_id":"583f28814f1c1b0e1ede72a7","slug":"one-dead-one-injured-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाई में गिरने से एक भाई की मौत, दूसरा जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाई में गिरने से एक भाई की मौत, दूसरा जख्मी
ब्यूरो/ रियासी
Updated Thu, 01 Dec 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
Accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार देर शाम भमाग तहसील के डंगाकोट क्षेत्र में एक टाटा सूमो के गहरी खाई में गिर जाने से उसके चालक की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति रूप से घायल हो गया। मृतक और घायल दोनों भाई बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
बताया जाता है कि टाटा सूमो रोजाना सवारियों को रियासी से डंगाकोट टोट से लाने व ले जाने का काम करती है। बुधवार दोपहर को भी सवारियों को भरकर सूमो डंगाकोट के लिए रवाना हुई थी।
विज्ञापन
सभी सवारियों को उनके गंतव्य पर उतारकर चालक मोहम्मद युनिस जो वहीं का रहने वाला था, सूमो में सवार एक अन्य व्यक्ति के साथ अपने घर की तरफ लौट रहा था।
इसी दौरान एक स्थान पर सूमो के चालक का वाहन पर से नियंत्रण हट गया और सूमो गहरी खाई में गिर गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन तब तक सूमो के चालक मोहम्मद युनिस की मौत हो गई थी। इस हादसे में मोहम्मद मकबूल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे देर रात जिला अस्पताल में लाया गया।
विज्ञापन