{"_id":"58b4824d4f1c1b3661830b9a","slug":"mes-employee-died-after-falling-from-roof","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत से गिरकर एमईएस कर्मचारी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छत से गिरकर एमईएस कर्मचारी की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, रियासी
Updated Tue, 28 Feb 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
महादेव मोहल्ले के एक मकान में किराये पर रह रहे एमईएस कर्मचारी की सोमवार को छत से नीचे गिरने से मौत हो गई। बताया जाता है कि एमईएस में बतौर इलेक्ट्रीशियन विजय कुमार पुत्र सत्या नारायण सिंह निवासी माउदाही जिला पटना बिहार काफी समय से महादेव मोहल्ले में किराये पर रह रहा था।
विज्ञापन
सोमवार की सुबह मकान की मालकिन ने विजय कुमार को मकान के एक हिस्से की तरफ जमीन पर मुंह के बल पड़ा हुआ देखा। इसके बाद उसने इसकी जानकारी परिवार के अन्य सदस्यों को दी। मौके पर पहुंच कर देखा गया तो पता चला कि वह मृत पड़ा हुआ है। इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई।
विज्ञापन
वहां पहुंची पुलिस की एक पार्टी ने जांच-पड़ताल करने के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पर सोमवार की दोपहर बाद उसके रिश्तेदारों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम आदि किया गया। बताया जाता है कि विजय कुमार काफी शराब पीता था।
विज्ञापन
अनुमान है कि रविवार की रात को इसी वजह से वह छत से नीचे गिर गया होगा और बाद में उसकी मौत हो गई होगी। बहरहाल पुलिस ने संदिग्ध मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिवार वालों को भी सूचित कर दिया गया है।