फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Maiden serious due to shooting in suspicious condition

संदिग्ध हालत में गोली लगने से युवती गंभीर

Sat, 08 Apr 2017 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, डोडा
अमर उजाला ब्यूरो, डोडा Updated Sat, 08 Apr 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
Maiden serious due to shooting in suspicious condition
shoot

जिले के ब्रासाना गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में चली गोली से एक युवती घायल हो गई। उसे गंभीर हालत में स्थानीय अस्पताल से जीएमसी रेफर किया गया, जहां शुक्रवार की सुबह उसका आपरेशन किया गया।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार मोनीजा बानो (18) पुुत्री गुलाम मोहम्मद खांडे निवासी ब्रासाना (डोडा) वीरवार शाम को अपने घर पर ही बंदूक की सफाई कर रही थी। अचानक घर में किसी ने आवाज दिया तो उसके हाथ से बंदूक फिसल गई और गोली सीधे उसके पेट में जा लगी।
विज्ञापन


गोली की आवाज सुनकर जब घर वाले मोनीजा के पास पहुंचे तो वह खून से लथपथ थी। घर वालों ने तत्काल उसे स्थानीय अस्पताल में पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने प्रारंभिक इलाज के बाद उसे जीएमसी रेफर कर दिया। इस दौरान स्थानीय पुलिस ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर वाले मोनीजा को लेकर शुक्रवार की सुबह जीएमसी पहुंचे। जहां डाक्टरों ने फौरन मोनीजा का आपरेशन कर उसकी जान बचा ली। वहीं पूछताछ को दौरान घायल मोनीजा के पिता ने बताया कि इलाके में जंगली जानवरों के डर से वो बंदूक को लोड रखते थे। मोनीजा को इस बात का पता नहीं था, इसी वजह से गोली चल गई और वह घायल हो गई। फिलहाल मोनीजा की स्थिति खतरे से बाहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed