{"_id":"5749f3764f1c1b6f486916c6","slug":"leopard-found-dead-in-dam-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"डैम के पानी में मृत मिला तेंदुआ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डैम के पानी में मृत मिला तेंदुआ
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
Updated Sun, 29 May 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
तेंदुआ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय से आठ किलोमीटर दूर लड्डन पावर हाउस क्षेत्र में बने डैम में सुबह एक एक तेंदुआ मृत मिला। मौके पर पहुंची वन विभाग व वाइल्ड लाइफ की टीम ने तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसका अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक शनिवार की सुबह दस बजे के करीब चढ़त पखलाई क्षेत्र में पड़ते लड्डन पावर हाउस डैम में किसी ने एक तेंदुए को मृत देखा। इस बात की जानकारी वन विभाग और वाइल्ड लाइफ विभाग के अधिकारियों को दी। मौके पर पहुंचे दोनों विभागों के अधिकारियों ने तेंदुए को डैम से निकाला।
विज्ञापन
तेंदुए की मौत के कारणों की जानकारी हासिल करने के लिए शव का पशु चिकित्सकों से पोस्टमार्टम करवाया गया। दोनों विभागों के अधिकारियों का कहना था तेंदुआ नहर में बहते हुए आया है। डैम के जाले में फंस जाने के कारण ही उसकी डूबने की जानकारी मिली है। तेंदुए की आयु तीन वर्ष के करीब था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही साफ हो पाएगा कि उसकी मौत कैसे हुई।
विज्ञापन