फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Instructions for filing a case on Patwari

पटवारी पर केस दर्ज करने के निर्देश

Sat, 15 Oct 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/उध्ामपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/उध्ामपुर Updated Sat, 15 Oct 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
Instructions for filing a case on Patwari
shimla police - फोटो : demo pic

एडिशनल डिप्टी कमिश्नर उधमपुर एवं जिला विजिलेंस अधिकारी अंग्रेज सिंह राना ने थाना प्रभारी को रठियान के पटवारी के खिलाफ पद के दुरुपयोग और संवैधानिक कर्तव्यों की उपेक्षा करने का मामला दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। पटवारी के खिलाफ एसटी प्रमाण पत्र बनाने के लिए फर्जी रिकार्ड तैयार करने का आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन


पटवारी के खिलाफ कार्रवाई गैर सरकारी संस्था राही यूथ डेवलेपमेंट क्लब के प्रधान की शिकायत पर की गई है। शिकायत में बताया गया है कि पटवार हलका लोंडना रठियान के पटवारी पर लोंडना के रहने वाले मो. शफी के दोनों पुत्र रियाज अहमद और सरफराज अहमद को एसटी प्रमाणपत्र जारी करने के लिए फर्जी रिकार्ड तैयार किया गया।
विज्ञापन


दोनों आवेदकों ने भी हलफनामें में अपनी जाति गुज्जर दर्ज करवाई और उनके आवेदन में भी गुज्जर लिखी गई। रेवेन्यू रिकार्ड के खातों में भी आवेदकों की जाति गुज्जर दर्शाई गई है। मामले की जांच के बाद पाया गया कि पटवारी ने नायाब तहसीलदार सहित तहसीलदार को भी गुमराह करने की कोशिश करने साथ ही दोनों आवेदकों को एसटी प्रमाण पत्र मुहैया कराने में मदद की है। इनमें से एक आवेदक एसटी प्रमाण पत्र के आधार पर प्रोसिक्यूटिंग ऑफिसर के रूप में नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed