{"_id":"5741f9e84f1c1b464869099f","slug":"innocent-death-in-a-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में मासूम की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में मासूम की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
Updated Sun, 22 May 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
मृतक छात्रा की उम्र करीब बीस साल बताई जा रही है, जो अपनी बुआ के घर आई हुई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रैंबल थाना क्षेत्र में पड़ते राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मलाड़ क्षेत्र में शनिवार देर रात को एक महिंद्रा वाहन के पलट जाने से छह माह की बच्ची की मौत हो गई। जबकि वाहन में बैठे दो अन्य बच्चे घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक जम्मू से श्रीनगर की ओर जा रहा महिंद्रा वाहन (जेके02बीजी-7850) जैसे ही मलाड़ क्षेत्र के पास पहुंचा कि वह चालक से अनियंत्रित हो गया और वह बीच सड़क पर पलट गया।
विज्ञापन
हादसा के बाद राजमार्ग से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों ने बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन घायल बच्चों को स्थानीय लोगों के सहयोग से जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने गंभीर रूप से घायल श्रीनगर की छह माह की बच्ची सोनी पुत्री फैज मोहम्मद को मृत घोषित कर दिया। जबकि दो अन्य घायल बच्चे अशरफ और शबनम का उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन