फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Human skeleton found in Omada

ओमाड़ा मोड़ में खेत से मिला मानव कंकाल

Sat, 15 Oct 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/उध्ामपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/उध्ामपुर Updated Sat, 15 Oct 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
Human skeleton found in Omada
उधमुपर के ओमाड़ा मोड़ से मिला मानव कंकाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

ओमाड़ा मोड़ स्थित काली माता मंदिर के पास खेत में मानव कंकाल मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मानव कंकाल को खेत में देखने वाले लोगों ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कंकाल को एकत्रित कर मामला दर्ज किया और छानबीन शुरू की।

विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह साढ़े ग्यारह बजे के करीब टी मोड़ काली माता मंदिर के पास खेत में काम कर रहे कुछ लोगों की नजर जब मानव कंकाल पर पड़ी तो उसी समय पुलिस को सूचित कर दिया। मौके पर पहुंचे एसएसपी उधमपुर मोहन लाल कैथ, डीएसपी हेड क्वार्टर एसएस बलोरिया और थाना प्रभारी ओपी चिब ने कंकाल की जांच करने के बाद लोगों से भी पूछताछ की।
विज्ञापन


इस बारे में खेत के मालिक राधेश्याम ने बताया कि वीरवार की शाम को जब वह खेतों में बाजरे की फसल की कटाई कर रहे थे तो अचानक खेतों में फैली हड्डियों को देखा। तब उन्होंने किसी जानवर की हड्डियां होने के कारण उन्हें अनदेखा कर दिया, लेकिन जब सुबह दोबारा खेत पर पहुंचे तो खेत में जगह-जगह हड्डियां फैली थी और वह मानव की थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खोपड़ी, हड़ियां, सर के बिखरे बाल जूते, कपड़े और एक पर्स भी मिला। तब इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाकर कर इस बात की जानकारी हासिल करने की कोशिश शुरू कर दी है कि वह कंकाल कतना पुराना और किसकी है। क्या उस समय किसी के गुमशुदगी की कहीं रिपोर्ट तो दर्ज नहीं थी? जिस जगह पर कंकाल मिला है, वहां पर एक नारियल, आग जलाने के निशान आर कच्चा मक्का भी मिला है।


जांच में जुटी पुलिस
पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाने की कोशिश शुरू कर दी है। कंकाल के पास मिले पर्स से कुछ ऐसे नहीं मिला, जिससे अभी कुछ पता चल सके। जांच में मुश्किल आ रही है। कंकाल की पहचान करने में समय लग सकता है।
-ओपी चिब, थाना प्रभारी उधमपुर

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed