{"_id":"5817a4434f1c1bb931435ed9","slug":"house-burns-by-lamp","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीये से घर में लगी आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दीये से घर में लगी आग
ब्यूरो, अमर उजाला/उध्ामपुर/किश्तवाड़
Updated Tue, 01 Nov 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
अंबाला कैंट के सदर बाजार में तीन दुकानों में लगी आग
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली की रात को जलाए गए दीये ने रामनगर सुगलाहार में एक घर को जलाकर राख कर दिया। हालांकि आग पर काबू पाने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक काफी देर हो गई। वहीं किश्तवाड़ में पटाखों से एक घर की छत जल गई।
विज्ञापन
सुगलाहार के पीड़ित देस राज के लिए रोशनी का त्योहार बर्बादी लेकर आया। उसने घर को रोशन करने के लिए दीये जलाए थे, लेकिन उसे क्या पता था कि वहीं दीये उसके घर को खाक कर देगा। दरअसल, लक्ष्मी पूजन के बाद जब सब सो रहे थे तो देस राज को कुछ जलने की गंध आई। जब वो उठा तो देखा कि घर की एक तरफ से धुआं उठ रहा है। आनन-फानन में सबको उठाया और आग बुझाने का प्रयास किया। तब तक लपटें उठने लगी।
विज्ञापन
गांव वाले भी आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस भी पहुंच गई। लेकिन घर को बचाया नहीं जा सका। देस राज के मुताबिक उसे करीब पांच लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
किश्तवाड़ के पंडितगाम के पास ही बरवाला गांव में दीपावली की रात पटाखों से बाबू राम के घर की छत पूरी तरह से जल गई। दमकल विभाग की सतर्कता से मकान को नुकसान नहीं हुआ। पुलिस विभाग की तरफ से डीएसपी तौसिफ अहमद और थाना प्रभारी समीर जिलानी भी मौके पर पहुंचे थे।