{"_id":"57001e2c4f1c1bf201f0025a","slug":"heart-attack-death-of-faithful","type":"story","status":"publish","title_hn":"हृदय का दौरा पड़ने से श्रद्धालु की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हृदय का दौरा पड़ने से श्रद्धालु की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, रामबन
Updated Sun, 03 Apr 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
मृत शरीर
- फोटो : demo pic
शनिवार को मां वैष्णो देवी के दर्शन को आए वृद्ध श्रद्धालु की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। शव को कसबे के चिकित्सा केंद्र में पोस्टमार्टम करवाकर परिवार वालों को सौंप दिया है। उत्तर प्रदेश से दर्शन को आए रतन सिंह (65) निवासी कूदीया तहसील गनेई बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) जब भवन से कुछ ही दूरी पर था कि सीने में दर्द की शिकायत करने लगा।
विज्ञापन
तत्काल राह चलते यात्रियों ने उसे उठाकर चिकित्सा केंद्र पहुंचाया। यहां पर पहुंचने से पहले ही उक्त यात्री ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
