{"_id":"57f14f9e4f1c1bb167573a73","slug":"gun-fire-by-two-vdc-member","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो वीडीसी सदस्यों ने चलाईं गोलियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो वीडीसी सदस्यों ने चलाईं गोलियां
ब्यूरो/ रियासी
Updated Sun, 02 Oct 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
घरवालों पर चला दी गोलियां
- फोटो : demo pic
शनिवार देर रात जिला अंर्तगत पड़ने वाले ठिल्लू के भल्लर क्षेत्र में ग्राम सुरक्षा समिति (वीडीसी) के दो सदस्यों द्वारा गोलियां चलाने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक वीडीसी के सदस्य रमेश तथा जगदीश द्वारा गोलियां चलाए जाने पर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दोनों से पूछताछ की। दोनों वीडीसी सदस्यों ने पुलिस को बताया कि उनके घरों पर पत्थरबाजी हुई थी, जिसके बाद उनके द्वारा बचाव में गोलियां चलाई गईं।
विज्ञापन
पुलिस ने प्राथमिक कार्रवाई में दोनों वीडीसी सदस्यों के हथियार अपने पास रख लिए हैं और मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। बताया जाता है कि गोलियां चलने की आवाज सुनने के बाद ग्रामीणों को लगा कि गांव में आतंकवादी धुस आए हैं। इसके बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया।
विज्ञापन