फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Five stores shutter knock

पांच दुकानों के शटर तोड़े

Sun, 30 Oct 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/उध्ामपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/उध्ामपुर Updated Sun, 30 Oct 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
Five stores shutter knock
चोरी - फोटो : महीपाल ‌सिंह

शहर में हो रही चोरी की वारदातों को अभी पुलिस पूरी तरह सुलझा भी नहीं पाई थी कि जिला मुख्यालय से बीस किलोमीटर दूर कालटा और मोंगरली क्षेत्र में एक ही रात में पांच दुकानों के ताले तोड़कर चोरों नकदी और सामान पर हाथ साफ कर दिया।

विज्ञापन


शनिवार को जब दुकानदारों को एक ही रात में पांच दुकानों में चारी की घटना की जानकारी मिली तो पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं दुकानदार राजकुमार, ताराचंद, सुभाष कुमार, शमशेर अली ने बताया कि चोरों ने एक ही तरीके से चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। सभी दुकानों से सेंटर लाॅक तोड़ कर शटर को खोला गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एक दुकान से बीस हजार की नगदी और कुछ मोबाइल चोरी हुई हैं। जबकि अन्य दुकानों से तीन-तीन हजार की नगदी और एक दुकान से सीले हुए कपड़ों का जोड़ा और एक नाई की दुकान से हजामत का कुछ सामान लेकर चोर चंपत हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शुक्रवार रात को उन्होंने समय पर अपनी दुकान बंद की। लेकिन शनिवार सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचा तो पहले से ही दुकानों के शटर खुले थे। इसके बाद उन्होंने रैंबल पुलिस को चोरी की घटना के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed