{"_id":"584320ad4f1c1b8476de5a89","slug":"fire-in-house1","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाट सर्किट से मकान और दुकान में लगी आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शाट सर्किट से मकान और दुकान में लगी आग
ब्यूरो/ उधमपुर/पंचैरी
Updated Sun, 04 Dec 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
चलती कार में लगी आग
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचैरी क्षेत्र से लगभग सौ किलोमीटर की दूरी पर स्थित गांव कौरी लड्डा में एक लड़की के मकान में शाट सर्किट से आग लग गई। इससे मकान के दो कमरे व एक दुकान जलकर राख हो गई। आग से लाखों के नुकसान का अनुमान जताया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह दस से ग्यारह बजे के बीच में पंचैरी से सौ किलोमीटर की दूरी पर स्थित लड्डा गांव में रहने वाले पुरुषोत्तम सिंह के घर में शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। मकान लकड़ी का बना होने से आग तेजी से फैली।
विज्ञापन
पुरुषोत्तम ने सबसे पहले घर के लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का काम किया। उसके बाद उसने गांव के लोगों को खबर दी। गांव के लोग आग पर काबू पाने के लिए मौके पर पहुंचे, लेकिन वे ज्यादा कुछ नहीं बचा पाए। आग ने दोनों कमरों और दुकान में रखा सारा सामान जलाकर राख कर दिया।
विज्ञापन