फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   FIR over theft in board of Education office

शिक्षा बोर्ड दफ्तर में चोरी का केस दर्ज

Wed, 16 Nov 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/रामबन
ब्यूरो, अमर उजाला/रामबन Updated Wed, 16 Nov 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
FIR over theft in board of Education office
चोरी - फोटो : अमर उजाला

रविवार की देर को राज्य शिक्षा बोर्ड के रामबन कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने आखिर एफआईआर दर्ज कर लिया। इस मामले की गंभीरता से छानबीन की जा रही है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। दूसरी ओर बोर्ड कार्यालय में चोरी का यह मामला घटना के तीसरे दिन भी चर्चा का विषय बना रहा। क्योंकि आज बुधवार से विंटर जोन में बोर्ड की परीक्षा शुरू होने वाली है। लोगों को कई तरह की आशंकाएं हो रही हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक रविवार की रात को रामबन स्थित शिक्षा बोर्ड के कार्यालय की खिड़की तोड़ कर चोरों ने कुछ अहम दस्तावेज उड़ा लिए। इस घटना की जानकारी सोमवार को बोर्ड प्रशासन को मिलते ही खलबली मच गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने बोर्ड से जुड़े कुछ अधिकारियों को थाने पर बुलाकर करीब पूरे दिन पूछताछ करती रही।
विज्ञापन


आखिर में यह साफ हुआ कि चोर केवल पिछले महीने लीक हुए उन प्रश्नपत्रों और अहम दस्तावेजों को उड़ाया, जिनको जांच के लिए रखा गया था। कोई और सामान गायब नहीं हुआ। लिहाजा यह साफ हो गया कि यह चोरी प्रश्नपत्र लीक होने के मामले की जांच को भटकाने के लिए की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामबन थाना प्रभारी नवीण अंगराल ने एफआईआर दर्ज होने की पुष्टि करते हुए सिर्फ दस्तावेज गायब होने की बात कही। हालांकि प्रश्नपत्र लीक मामले की जांच को प्रभावित करने के लिए चोरी  करने पर न तो विभागीय अधिकारी कुछ कह रहे हैं और न ही पुलिस।

विभागीय सूत्रों की माने तो चोरों ने कुछ दस्तावेजों के अलावा कुछ भी नहीं लिया। कार्यालय से आम लोगों की जरूरत की कोई और चीज नहीं चुराई जा सकती। इससे इस बार से इनकार नहीं किया जा सकता है कि यह चोरी जांच प्रभावित करने के लिए ही की गई होगी। बहरहाल, पुलिस जांच कर रही है।


चोर कार्यालय से पुराने फार्म का बक्सा चोरी कर ले गए हैं। कार्यालय से किसी तरह के अहम दस्तावेज चोरी नहीं हुए हैं। बोर्ड ने पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करवा दी है।
-वीना पंडिता, सचिव, राज्य शिक्षा बोर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed