{"_id":"5831f9b84f1c1bb304b39f3c","slug":"death-from-current","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से झुलस कर एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करंट लगने से झुलस कर एक की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला/रामनगर
Updated Mon, 21 Nov 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
मौत
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर के मार्ता गांव में रविवार की अल सुबह रहस्यमय परिस्थितियों में करंट से झुलस कर एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक राजेश सिंह मार्ता का ही रहने वाला था। उसका शव अपने घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर खेत में मिला।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक राजेश की लाश बुरी तरह झुलसी हुई थी। शव के नीचे वाले हिस्से में रस्सी बंधी पड़ी थी और हाथ में लोहे की लंबी छड़ थी, जिसका ऊपरी सिरा बिजली के तारों को छू रहा था। माना जा रहा है कि करंट से राजेश सिंह पूरी तरह से झुलस गया। उसके आसपास जो घास थी वह भी पूरी तरह से जल गई थी।
विज्ञापन
लोगों के अनुसार रशोल गांव में सुबह साढ़े छह बजे जब खेतों में धुंआ देखा तो वे लोग वहां पर गए कि कहीं घास में आग तो नहीं लग गई है। मगर जब वहां पहुंचे तो स्थिति देखकर लोग हैरान हो गए। वहां किसी व्यक्ति को झुलसा पड़ा देखा। लोगों ने इसकी सूचना तुरंत रामनगर पुलिस को दी।
विज्ञापन
पुलिस ने बिजली सप्लाई बंद करवाई और मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को उसके घर वालों को अंतिम संस्कार के लिए दे दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है। जांच की जा रही है। व्यक्ति सुबह-सुबह लंबी छड़ लेकर कर क्या रहा था।