{"_id":"5794fb1d4f1c1bcc38c4b74b","slug":"couple-injured-in-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसोई गैस में आग से दंपति झुलसा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रसोई गैस में आग से दंपति झुलसा
ब्यूरो/अमर उजाला,रियासी
Updated Sun, 24 Jul 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
fire
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के कोटली बजाला गांव में रविवार को रसोई गैस सिलेंडर मे लगे रेगुलेटर से गैस लीक होने से आग लग गई। हादसे में पति और पत्नी झुलस गए।
विज्ञापन
दोनों की हालत गंभीर बताई जाती है। दोनों को सीएचसी कटड़ा में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार कोटली बजाला में रहने वाले शंभूनाथ पुत्र जल्लू राम के घर पर रसोई गैस सिलेंडर में लगे रेगुलेटर से किसी कारण लीक होने लगी।
विज्ञापन
परिवार के लोगों को इसका पता नहीं चल पाया। खाना बनाने के दौरान जैसे ही चूल्हे को जलाया गया तो इसमें आग लग गई। इसकी चपेट में शंभूनाथ और उसकी पत्नी रजनी देवी आ गए। इसकी वजह से दोनों झुलस गए।
विज्ञापन
बताया जाता है कि शंभूनाथ का शरीर पचास प्रतिशत और रजनी का शरीर तीस प्रतिशत झुलस गया है। सीएचसी कटड़ा से दोनों को जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।