{"_id":"58e152e34f1c1bc06e5b473d","slug":"case-of-rape-on-police-employee","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कर्मचारी पर दुष्कर्म का केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस कर्मचारी पर दुष्कर्म का केस
अमर उजाला ब्यूरो, रियासी
Updated Mon, 03 Apr 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
gangrape
पुलिस विभाग में कार्यरत कर्मचारी पर एक महिला ने दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। इस मामले में थाने में धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर महिला की मेडिकल जांच करवाई गई। दर्ज केस में महिला ने पुलिस को बताया कि 29 मार्च की रात को पुलिस कर्मचारी मोहम्मद शब्बीर ने उसके घर में जबरदस्ती घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
इस दौरान वह अपने घर पर अकेली थी। महिला के अनुसार मोहम्मद शब्बीर ने घर के दरवाजे पर लगी हुई कुंडी को तोड़कर अंदर घुसा और मुंह बांध कर दुष्कर्म किया। किसी तरह जब शोर मचाया तो वह मौके पर से फरार हो गया। एसएचओ संजय अबरोल के अनुसार केस को दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन