फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Break seven locks in one night

एक ही रात में सात दुकानों के ताले तोड़े

Sun, 02 Apr 2017 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उधमपुर
अमर उजाला ब्यूरो, उधमपुर Updated Sun, 02 Apr 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
Break seven locks in one night
चोरी - फोटो : अमर उजाला

शहर की सुरक्षा व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए चोरों ने एक ही रात में सात दुकानोें के ताले तोड़ डाले और हजारों की नकदी व सामान पर हाथ साफ कर गए। सुरक्षा के कड़े प्रबंध के बावजूद चोरी की इस घटना से दुकानदारों में पुलिस के प्रति रोष है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक चोरों ने दोमेल इलाके में शुक्रवार देर रात को एक ही कतार में छह दुकानों के ताले तोड़े। स्पेयर पार्ट्स की दुकान करने वाले शादी लाल की दुकान से करीब 17 हजार की नकदी उठाई गई। इसके अलावा अशोक, जसवंत, रवि, गिरधारी की दुकान से हजारों का सामान उड़ाया गया।
विज्ञापन


सातवीं दुकान को स्याल सल्लन इलाके में निशाना बनाया गया है। जानकारी मिलने पर पुलिस के अधिकारी और जवान भी जांच के लिए मौके पर पहुंच गए। जब शहरवासियों और अन्य दुकानदारों को इसका पता चला तो सभी हैरान रह गए। लोगों का कहना था कि सुरक्षा व्यवस्‍था कड़ी होने के बावजूद चोरों ने घटना को अंजाम देकर सुरक्षा व्यवस्‍था की पोल खोल दी। यह पुलिस की लापरवाही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा व्यवस्था को दिखाया ठेंगा
शहरवासियों का कहना था कि प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर पूरे शहर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। विशेष तौर पर राजमार्ग कड़ी सुरक्षा में है। इसके बावजूद चोरों ने सुरक्षा व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सात दुकानों के ताले तोड़ डाले। इससे पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा होता है।


इससे पहले भी शहर में कई चोरी के मामले सामने आए हैं और ज्यादा मामले अभी तक अनसुलझे ही हैं। पुलिस औपचारिकता के लिए मामला दर्ज तो करती है, लेकिन अभी तक कोई कामयाबी नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed