{"_id":"57cdafb44f1c1b255631746d","slug":"attack-on-girl-from-axe","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी का विरोध किया तो छात्रा को मारी कुल्हाड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़खानी का विरोध किया तो छात्रा को मारी कुल्हाड़ी
ब्यूरो/ रियासी
Updated Mon, 05 Sep 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस स्टेशन अरनास अंतर्गत पड़ने वाले धनोड़ क्षेत्र में 11वीं कक्षा की एक छात्रा जंगल में मवेशियों को चराने गई थी। इस दौरान कुछ लोगों ने उसके साथ छेड़खानी का प्रयास किया। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसके सिर में गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
हमलावरों के रसूखदार होने से पीड़ित किशोरी अपने परिवार वालों के साथ रियासी पहुंची। यहां अपने स्तर पर दवा इलाज करवाकर स्थानीय कोर्ट में पहुंची। कोर्ट ने अरनास पुलिस को इस संदर्भ में मामला दर्ज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
घायल युवती नसरीन अख्तर पुत्री कमरदीन निवासी धनोड़ ने बताया कि वह अपने मवेशियों को लेकर क्षेत्र के कंपार्टमेंट नंबर 84 में जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में उसके साथ बारदीन तथा उसके साथ मौजूद कुछ अन्य लोगों ने छेड़खानी शुरू कर कर दी।
विज्ञापन
जब उसने इसका विरोध किया तो बारदीन ने उसके गले पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। वह बचने के लिए एक तरफ झुक गई, जिससे कुल्हाड़ी उसके सिर में लगी। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल किशोरी राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल जुड्डा में 11वीं की छात्रा है।