{"_id":"58a9f2504f1c1b5833d8a216","slug":"a-fire-burns-three-shops-loss-of-millions","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग लगने से तीन खोखे जले, लाखों का नुकसान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग लगने से तीन खोखे जले, लाखों का नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो, उधमपुर
Updated Tue, 21 Feb 2017 06:35 PM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के सैलां तालाब इलाके में शनिवार देर रात को शार्ट सर्किट से आग लगने पर तीन खोखे जलकर राख हो गए, इसके अलावा दो वाहन भी आग की चपेट में आ गए, लेकिन दमकल विभाग ने मौके पर पहुंच कर वाहनों को जलने से बचा लिया। वहीं खोखे के मालिक ने बताया कि आग से करीब पांच लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब साढ़े 11 बजे अचानक शार्ट सर्किट से एक खोखे में आग लगी। देखते ही देखते आग की चपेट में साथ के दो खोखे भी आए। जब आग लगी तो हवा चल रही थी। हवा के कारण आग बढ़ती चली गई और तीनों खोखे पूरी तरह से आग की चपेट में आ गए। धीरे-धीरे खोखे के नजदीक खड़े किए गए दो टाटा 207 वाहन भी आग की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
खोखे के नजदीक रहने वाले लोगों का जब आग का पता चला तो तुरंत दमकल विभाग को सूचना देने के साथ खोखे के मालिक को भी बताया। जानकारी मिलने पर तुरंत दमकल विभाग के वाहन मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत करने के बाद दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
खोखे के मालिक वीरू ने बताया कि दमकल विभाग ने नजदीक खड़े वाहनाें को तो बचा लिया, लेकिन खोखे के नुकसान को नहीं बचा सके हैं। आग लगने से खोखे के अंदर रखा करीब पांच लाख रुपये का सामान जल कर राख हो गया है। इससे उसका कामकाज बहुत ज्यादा प्रभवित होगा। वहीं दमकल विभाग ने बताया कि आग लगने का कारण शार्ट सर्किट ही लग रहा है।