{"_id":"5c89670ebdec2214411979b3","slug":"61552508686-udhampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे का शिकार होने से बची कीचड़ में फंसी बस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे का शिकार होने से बची कीचड़ में फंसी बस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कीचड़ में फंसी बस, टल गया बड़ा हादसा
चालक ने इंजन को नहीं किया होता बंद, तो खाई में गिर जाती बस
अमर उजाला ब्यूरो
उधमपुर/पंचैरी। चुबूनाला में कीचड़ से भरे मार्ग पर यात्रियों से भरी बस कीचड़ में फंस गई। इस दौरान बस हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बची। अगर बस कीचड़ में फंस कर नहीं रुकती तो खाई में गिर जाती। इसके बाद दिन भर मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद रही।
पंचैरी के चुबूनाला में कीचड़ में तब्दील मार्ग के कारण वाहनों की आवाजाही दिन प्रतिदिन प्रभावित होती जा रही है। बुधवार दोपहर को पंचैरी से उधमपुर की तरफ जा रही बस जैसे ही चुबूनाला के पास पहुंची तो वहां कीचड़ में फंस गई। जब चालक ने बस को निकालने का प्रयास किया तो बस खाई की तरफ जाने लगी, लेकिन चालक ने सूझबूझ से काम लेते हुए बस के इंजन को बंद कर दिया। इससे बस कीचड़ में ही फंस गई। इसके बाद यात्रियों को बस से उतारा गया। बस के कीचड़ में फंसने के बाद दूसरे वाहनों को निकलने का स्थान नहीं मिला तो देखते ही देखते दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसके बाद दिन भर मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद रही। फंसे हुए यात्रियों ने कहा कि कई वर्षों से पीडब्ल्यूडी से चुबूनाला में वैैकल्पिक मार्ग तैयार करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन आज तक उनकी मांग को गंभीरता से नहीं लिया गया है।