फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   बिरमा नाले में डूबने से दो युवकों की मौत

बिरमा नाले में डूबने से दो युवकों की मौत

विज्ञापन
बिरमा नाले में डूबने से दो युवकों की मौत
उधमपुर। बिरमा इलाके में वीरवार दोपहर एक हादसे में दो युवकों की बिरमा नाले में डूबने से मौत हो गई। नाले के किनारे से गुजरते समय पैर फिसलने पर एक युवक नाले में गिर गया। दो युवकों ने उसे बचाने के लिए नाले में छलांग लगा दी। दोनों ने युवक को तो बचा दिया, लेकिन खुद डूब गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार दोपहर करीब एक बजे फेरी लगाने वाले पांच युवक बिरमा नाले के किनारे से होकर जा रहे थे। अचानक लखन नाम के युवक का पैर फिसला और वह नाले के अंदर जा गिरा। लखन को नाले में डूबता देख रोहित और राजेश नाम के युवकों ने उसे बचाने के प्रयास में नाले में छलांग लगा दी। दोनों ने किसी तरह से लखन को नाले से बाहर तो निकाल लिया, लेकिन स्वयं को बाहर नहीं निकाल सके और देखते ही देखते नाले में डूब गए। युवकों की डूबने की जानकारी मिलने पर लोग मौके पर पहुंच गए और कुछ लोगों ने दोनों को बचाने के लिए नाले में छलांग लगाई। जब डूबे हुए दोनों युवकों को स्थानीय निवासियों ने बाहर निकाला तो उनकी मौत हो चुकी थी। तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद उधमपुर पुलिस स्टेशन से एक टीम मौके पर पहुंच गई। साथ ही इसकी सूचना दोनों युवकों के परिवार के सदस्यों को भी दी। पुलिस को जांच में पता चला कि डूबने वाले दोनों युवक मूल रूप से गुजरात के रहने वाले हैं और मौजूदा समय में बस अड्डा के पास परिवार के साथ किराए पर रह रहे थे। दोनों की मौत की सूचना मिलने के बाद परिवार के सदस्य अपनी सुधबुध खो बैठे हैं। पुलिस ने शाम के समय पोस्टमार्टम कराने के बाद शवों को परिवार के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed