{"_id":"5c094148bdec224153247bf5","slug":"161544110408-udhampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान के बाहर रखे फ्रिज में हुई चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान के बाहर रखे फ्रिज में हुई चोरी
Updated Thu, 06 Dec 2018 09:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्रिज का शीशा तोड़ सामान ले उड़े चोर
उधमपुर। शहर के सुभाष चौक इलाके में बुधवार देर रात को चोरों ने दुकान के बाहर रखे फ्रिज को निशाना बनाते हुए उसमें रखे सामान समेट लिए। वीरवार सुबह इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दुकान के मालिक मोहन कृष्ण ने बताया कि रात करीब 12 बजे दुकान को बंद कर घर चले गए। एक फ्रिज दुकान के बाहर रहता है। वीरवार सुबह जब दुकान पर पहुंचे तो फ्रिज का शीशा टूटा था और उसमें रखा सामान गायब था। चोर करीब 15 हजार का सामान ले उड़े। अन्य दुकानदारों का कहना था कि इससे पहले भी चोरों ने सुभाष चौक के आसपास दुकानों को निशाना बनाया है। लेकिन अभी तक पुलिस उन्हें पकड़ने में कामयाब नहीं हुई है। ब्यूरो