फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   विवाद में पुलिस कर्मी की हुई मौत

विवाद में पुलिस कर्मी की हुई मौत

विज्ञापन
विवाद में पुलिस कर्मी की हुई मौत
नाबालिग के साथ भिड़त के दौरान
विज्ञापन

खाई में गिरने से पुलिसकर्मी की मौत
- पुलिस पोस्ट कड़कयाल में तैनात था पुलिसकर्मी
अमर उजाला ब्यूरो
उधमपुर। जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर जगानू इलाके में शुक्रवार दोपहर को नाबालिग युवक व युवती के साथ भिड़त में सड़क से गहरी खाई में गिरने से पुलिसकर्मी की मौके पर मौत हो गई। पुलिसकर्मी डयूटी पर तैनात नहीं था। वह जगानू में अपने घर आया था। दोपहर के समय नाबालिग युवक व युवती को गलत हरकत करने से रोकने के लिए दोनों को पकड़ने का प्रयास कर रहा था। जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने नाबालिग युवक व युवती के साथ दो अन्य लोगों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक दोपहर के समय नाबालिग युवक व युवती जगानू में घूम रहे थे। जागनू में मौजूद पुलिसकर्मी वीर सिंह ने दोनों को देखा तो उसको दोनों की हरकतें अजीब सी लगी और फिर दोनों को पकड़ने का प्रयास करने करने लगा। जगानू से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर सुनसान इलाके में दोनों नाबालिग उसके हाथ लग गए और दोनों को पकड़ने का प्रयास करने लगा। इसी बीच उसकी दोनों के साथ कहासुनी भिड़ंत शुरू हो गई। आरोप है कि नाबालिग ने सड़क से पुलिसकर्मी को धक्का दे दिया। इसके बाद पुलिसकर्मी के नीचे गिरते ही मौत हो गई। इस घटना के बाद दोनों नाबालिग घबरा गए और एक नाबालिग ने अपने दो दोस्तों को फोन कर पूरी बात बताई। पूरी बात सुनने के बाद नरसू नाला के पास रहने वाले दो दोस्त मौके पर पहुंच गए। इसी बीच स्थानीय निवासियों को भी इसका पता चल गया और चारों को पकड़ने के साथ पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के बाद रौन दोमेल पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और चारों को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। चारों में एक युवक बालिग बताया जा रहा है। शाम करीब पांच बजे पुलिसकर्मी के शव का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में करवाने के बाद शव को परिवार के हवाले कर दिया। पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि पुलिसकर्मी पुलिस पोस्ट कड़कयाल में तैनात था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed