फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   आतंकी देखे जाने की सूचना पर सुरक्षा कड़ी

आतंकी देखे जाने की सूचना पर सुरक्षा कड़ी

विज्ञापन
आतंकी देखे जाने की सूचना पर सुरक्षा कड़ी
किश्तवाड़। जम्मू संभाग का किश्तवाड़ जिला इन दिनों आतंकी गतिविधियों के लिए फिर सुर्खी में रहता है। ताजा मामले में सोमवार को सोशल मीडिया कथित रूप से सीआईडी की रिपोर्ट वायरल हुई है, जिसमें बताया जा रहा है कि 1 जून को दिन में करर्थ पाडर से डूल के रास्ते में दो आतंकी घुसे। करीब छह फुट लंबे कद के दो हथियार बंद संदिग्धों के किश्तवाड़ के लिए आते देखा गया है। इस सूचना पर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। सुरक्षा जांच कड़ी कर दी ई है। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने इस तरह की सूचनाओं को रुटीन की बात बताई।
विज्ञापन

दरअसल, सामने ईद है और किश्तवाड़ इन दिनों संवेदनशील है। ऐसी स्थिति में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना ने पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को और चौकन्नी कर दी है। नाकों पर वाहनों व आम लोगों की पहचान करने के बाद ही छोड़ा जाता है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सात माह पूर्व 1 नवंबर 2018 को भाजपा नेता अनिल परिहार और उनके भाई अजीत परिहार की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। इन हत्याओं के पीछे आतंकियों का हाथ बताया जा रहा है, जिसकी अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। हत्यारों की तलाश जारी है। इसके बाद इसी वर्ष आठ मार्च की देर शाम को ड्यूटी से लौटते समय जिला उपायुक्त अंग्रेज सिंह राणा के अंगरक्षक दिलीप कुमार की सर्विस रायफल लूट लिया गया। फिर नौ अप्रैल की सुबह जिला अस्पताल में आरएसएस नेता व अस्पताल कर्मचारी चंद्रकांत शर्मा और उनके अंगरक्षक राजेंद्र कुमार की भी निर्मम हत्या कर दी गई। इसमें तो साफ हो गया है कि इस हत्या को अंजाम देने वाले आतंकी ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



किश्तवाड़ में सक्रिय आतंकियों का होगा खात्मा
डीजीपी दिलबाग सिंह ने भी कहा कि किश्तवाड़ जिला में एक बार फिर से आतंकियों का पुनर्जन्म हुआ है। उन्होंने माना कि किश्तवाड़ में आतंकी सक्रिय हैं, परंतु जल्दी ही उनका खात्मा कर दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि किश्तवाड़ में जितनी भी घटनाएं हुई, उनमें अपराधियों की पहचान कर ली गई है। पुरानों के साथ-साथ कुछ नए आतंकियों को भी जल्दी ठिकाने लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर में सीसीटीवी लगाना बहुत ही अनिवार्य हो गया है। इसके लिए बात चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed