{"_id":"5c82bdbbbdec22147163a10a","slug":"131552072123-udhampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएच चौक में देविका नदी में गिरी मेटाडोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एमएच चौक में देविका नदी में गिरी मेटाडोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देविका नदी में गिरी मेटाडोर, नौ घायल
एमएच चौक के पास बस को ओवरटेक करने के प्रयास में चालक के नियंत्रण खोने से हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
उधमपुर। एमएच चौक के पास शुक्रवार सुबह ओवरटेक करने के प्रयास में चालक के नियंत्रण खोने से मेटाडोर देविका नदी में जा गिरी। हादसे में नौ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। छह घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जबकि तीन घायलों को मिलिट्री अस्पताल ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार सुबह करीब नौ बजकर दस मिनट पर मेटाडोर स्टैंड से मेटाडोर मुत्तल की तरफ रवाना हुई। मेटाडोर जैसे ही एमएच चौक पर पहुंची तो चालक ने तेज रफ्तार में आगे खड़ी बस को ओवरटेक करने का प्रयास किया, कि तभी सामने से एक और बस आ गई और इसके बाद चालक मेटाडोर से पूरी तरह से नियंत्रण खो बैठा और मेटाडोर सीधा देविका नदी में जा गिरी। मेटाडोर के देविका में गिरते ही आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंच गए और बचाव कार्य शुरू कर दिया। इतनी देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और सभी ने मिलकर बचाव कार्य किया। नीचे जाने के लिए रास्ता नहीं था, इसलिए शहरवासी व पुलिस कड़ी मशक्कत कर नीचे पहुंचे और घायल यात्रियों को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। तीन घायलों को मिलिस्ट्री अस्पताल ले गए, जबकि छह घायल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि मेटाडोर कुछ समय पहले ही मेटाडोर स्टैंड से निकली थी और मेटाडोर में बहुत कम यात्री सवार थे। अगर मेटाडोर में यात्री ज्यादा होते तो गंभीर परिणाम सामने आते। जिला अस्पताल पहुंचाए गए घायलों में मुनीश परिहार पुत्र मंसा राम निवासी पैंथल, सावित्री देवी पत्नी सिया राम निवासी समोल मुत्तल, बबली देवी पत्नी संदूर चंद निवासी समोल मुत्तल, अमित(6) थापा पुत्र सिया राम निवासी समोल मुत्तल, संदूर चंद पुत्र नसीब चंद निवासी समोल मुत्तल और सचिन कुमार पुत्र संदीप चंद निवासी समोल मुत्तल हैं।