फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   crime

Udhampur News: युवक को पीट कर लूटी 50 हजार की नकदी व सोने की चैन

विज्ञापन
crime
उधमपुर: मारपीट के मामले मैं घायल व्यक्ति जिला अस्पताल में उपचार दिन. - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। शहर के सुभाष स्टेडियम में शनिवार देर रात को चार लोगों ने एक युवक को पीटकर उसके पास से करीब 50 हजार रुपये की नकदी और सोने की चेन लूट ली। युवक की पत्नी ने उसको घायल अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसने पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद हमला व लूट करने वालों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोहन लाल निवासी जोनू तलपड़ ने बताया कि शनिवार शाम को वह पत्नी के साथ उधमपुर शहर आए थे। उनके पास करीब 50 हजार रुपये की नकदी थी, जोकि उन्होंने किसी को देनी थी। कुछ महीने पहले ही उनकी शादी हुई थी और उन्होंने किसी से 64 हजार रुपये उधार लिए थे। रविार को उस व्यक्ति को सारे पैसे वापस लौटने थे। इसके लिए 30 हजार रुपये पत्नी से लिए थे और 20 हजार रुपये अपने किसी परिजन से उधार लिए थे। 20 हजार रुपये पिंकू निवासी पंजर नाम के व्यक्ति से लेने थे, क्योंकि कुछ महीने पहले उसने उनसे यह पैसे उधार लिए थे। शनिवार शाम को पिंकू को फोन कर पैसे देने को कहा और उसको सारी बात भी बताई। उसने फोन कर शनिवार रात करीब आठ बजे सुभाष नगर में सुभाष स्टेडियम के पास बुलाया। मोहन लाल ने पत्नी को एक दुकान के बाहर खड़ा किया और खुद उससे पैसे लेने के लिए चले गए। स्टेडियम के पास जाकर देखा कि पिंकू के साथ उसका भाई शाम सिंह और कैलाश सिंह व रमेश सिंह नाम के युवक मौजूद थे। चारों नशे में धुत्त थे और वे मोहन लाल को पकड़ कर सुनसान स्थान पर ले गए और मारपीट शुरू कर दी। मारपीट करने के बाद उन्होंने मोहन लाल के जेब में रखे 50 हजार और गले में पहली सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए। मोहन लाल ने बताया कि उनको घायल अवस्था में पत्नी ने उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। रात को उपचार करवाने के बाद जिला अस्पताल में मौजूद पुलिस चौकी में पूरी बात बताई। रविवार सुबह पुलिस स्टेशन पहुंच कर एफआईआर भी दर्ज करवाई। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर चारों को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक चारों को पकड़ा नहीं गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed