{"_id":"670af70c344994818b094d14","slug":"crime-news-udhampur-news-c-10-1-drn1026-460918-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: दो बाइक टकराईं, घोड़ा चालक सहित चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: दो बाइक टकराईं, घोड़ा चालक सहित चार लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटडा। धर्मनगरी के रियासी मार्ग पर कटड़ा से करीब दो किलोमीटर दूर गांव शेरबड़ में दो बाइकें टकरा गईं, जिसमें चार लोग घायल हो गए। घायलों में मोटरसाइकिल सवार के साथ ही घोड़ा चालक शामिल है।
जानकारी के अनुसार घोड़ा चालक घायल नरोत्तम सिंह निवासी कैठी, दरमाड़ी, जिला रियासी उस समय घायल हो गया, जब कटडा-रियासी मार्ग पर गांव शेरबड़ में विपरीत दिशा से आ रहे दो मोटरसाइकिल नंबर जेके 20सी-2364 और जेके 20बी-6453 आपस में टकरा गए। बीच में घोड़ा चालक भी चपेट में आ गया। हादसे में घोड़ा चालक के साथ ही मोटरसाइकिल सवार घायल हो गए। मोटरसाइकिल चालकों की पहचान सुनील सिंह पुत्र प्रकाश सिंह निवासी लमसोरा, भामाग, रियासी और वरुण कुमार व सोहनलाल दोनों पुत्र सूरमचंद निवासी कुन्न दरोड़ियां कटड़ा के रूप में हुई है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए कटडा अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। घोड़ा चालक को बेहतर इलाज के लिए जम्मू मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।