{"_id":"638cf4a08030a716cc36e223","slug":"cricket-udhampur-news-jmu273709787","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: स्टाल लगाकर स्कीमों के बारे में किया जा रहा जागरूक ।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: स्टाल लगाकर स्कीमों के बारे में किया जा रहा जागरूक ।
विज्ञापन
चिनैनी। जन अभियान के तहत कस्बे में रविवार को मुख्य बस अड्डे पर विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही हायर सेकेंडरी स्कूल में क्रिकेट मैच खेला गया। इस मैच को राजकीय डिग्री कॉलेज ने चार रनों से जीता।
कस्बे में आयोजित जन अभियान में तहसीलदार वेद प्रकाश मुख्य रूप से मौजूद रहे। मौके पर नगरपालिका प्रधान मानिक गुप्ता व उपप्रधान अमित अबरोल भी उपस्थित रहे। उन्होंने बस अड्डे पर लगे सरकारी स्टॉलों का जायजा लिया। साथ ही लोगों को सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देकर उनका ज्यादा से ज्यादा लाभ लेने को कहा गया। इसी के तहत हायर सेकेंडरी स्कूल में खेलों का आयोजन हुआ, जिसमें युवाओं को नशे से दूर रहने और खेल व पढ़ाई पर ध्यान देने को कहा गया।
मौके पर कॉलेज व हायर सेकेंडरी स्कूल की टीम के बीच क्रिकेट मैच भी हुआ। इसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कॉलेज की टीम ने 10 ओवरों में 76 रन बनाए। बल्लेबाज कृष्ण अंशु ने 12 गेंदों में 34 रनों की विस्फोटक पारी खेली। वहीं, हायर सेकेंडरी की टीम के गेंदबाज दानिश जंवाल ने 24 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हायर सेकेंडरी की टीम 10 ओवरों में 72 रन ही बना पाई। इसमें शानु ने 14 गेंदों में 23 रन बनाए। इस तरह कॉलेज को चार रनों से जीत मिली। कॉलेज की टीम के दानिश गुप्ता ने आठ रन देकर दो विकेट चटकाए।