फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Cricket Tournament

Udhampur News: पैंथल और कटड़ा स्पोर्ट्स क्लब सेमीफाइनल जीत फाइनल में पहुंचे

विज्ञापन
Cricket Tournament
मैच से पहले टॉस करवाते पुलिस के अ​धिकारी व अन्यसंवाद
कटड़ा । कटड़ा पुलिस की ओर से जारी सिविक एक्शन प्रोग्राम के अंतर्गत क्रिकेट प्रतियोगिता के दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। इनमें पैंथल क्रिकेट क्लब और कटड़ा स्पोर्ट्स क्लब ने जीत कर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन

पैंथल क्रिकेट क्लब और कड़माल क्रिकेट क्लब के बीच पहला सेमीफाइनल मैच खेला गया। कड़माल क्लब ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। कटड़ा में श्राइन बोर्ड के स्पोर्ट्स स्टेडियम में जारी टी -20 क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में पैंथल क्रिकेट क्लब ने कड़माल क्लब की टीम को 42 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पैंथल क्रिकेट क्लब की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट खोकर 190 रन बनाए। पैंथल क्रिकेट क्लब की ओर से बल्लेबाज नीतीश ने 50 रन बनाए जिसमें छह छक्के शामिल थे। वहीं, अनूप ने सात चौकों की बदौलत 32 रन का योगदान दिया। कड़माल क्रिकेट क्लब के गेंदबाज संजय तथा अगज ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी कड़माल क्रिकेट क्लब की टीम 18.1 ओवर में 148 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। कड़माल क्रिकेट क्लब की ओर से बल्लेबाज शिवम ने 30 रन बनाए जिसमें तीन चौके और दो छक्के शामिल रहे। वहीं, बल्लेबाज अरुण ने ताबड़तोड़ 28 रन बनाए जिसमें पांच चौके और एक छक्का शामिल रहा। पैंथल क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाज अनीश, शुभम शर्मा तथा शुभम खजूरिया ने दो-दो विकेट हासिल किए जबकि अजीत, अनूप तथा नीतीश ने एक-एक विकेट हासिल किया। पैंथल क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज नीतीश मैन ऑफ द मैच चुने गए जिन्होंने महत्वपूर्ण 50 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएचओ कटड़ा ख्यातिमान खजूरिया मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी, स्पोर्ट्स क्लब कटड़ा के प्रधान अरुण शर्मा, अभिषेक शर्मा, हनी सादोत्रा, शुभम शर्मा, अमरीक सिंह, संजय शर्मा, अभिषेक केसर, वीरेंद्र केसर तथा खेल प्रेमी आदि मौजूद थे ।
टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में स्पोर्ट्स क्लब कटड़ा ने विराट क्रिकेट क्लब को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इससे पहले विराट क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। विराट क्रिकेट क्लब की टीम नें निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 140 रन बनाए। विराट क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज वीरू ने 40 रन बनाए जबकि ऋषभ ने 21 रन का योगदान दिया। वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्पोर्ट्स क्लब कटड़ा की टीम ने 16वें ओवर में ही दो विकेट खोकर 141 रन बनाकर आठ विकेट से मैच जीत लिया। कटड़ी की टीम फाइनल में पहुंच गई है।

स्पोर्ट्स क्लब कटड़ा के बल्लेबाज रंजीत ने सर्वाधिक 65 रन बनाए जबकि बिपिन चंद्रन ने 15 और हिमालय सादोत्रा ने 20 रन का योगदान दिया। स्पोर्ट्स क्लब कटड़ा को फाइनल में पहुंचाने को लेकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले बल्लेबाज रंजीत को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। उन्होंने सर्वाधिक 65 रन बनाए। टूर्नामेंट का फाइनल मैच 22 मार्च को दोपहर 12 बजे कटड़ा में श्राइन बोर्ड के स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed