फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   cricket match

सुभाष स्टेडियम में स्वर्गीय सुनीता देवी की याद में जारी टी20 क्रिकेट कार्निवल में शनिवार को खेले गए दो मुकाबले

विज्ञापन
cricket match
उधमपुर। नगर के सुभाष स्टेडियम में युनाइटेड क्रिकेट क्लब उधमपुर की देखरेख में सुनीता देवी की याद में करवाई जा रही टी20 क्रिकेट कार्निवाल (ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट) में शनिवार को दो मुकाबले खेले गए।
विज्ञापन

पहला मुकाबला एसीसी और कुद क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। इसमें एसीसी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और सभी 20 ओवर खेलकर 6 विकेट पर 182 रन बनाएं। इसमें शुभम भगत ने 30 गेंदों में सर्वाधिक 42 रन बनाए और सुनील ने 29 गेंदों में 37 रन बनाए, जबकि कुद टीम के गेंदबाजों में आमिर मलिक ने 2 विकेट चटकाए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी कुद की पूरी टीम को एसीसी के गेंदबाजों ने मात्र 94 स्कोर पर ऑलऑउट कर दिया। एसीसी की तरफ से चार विकेट लेने वाले सुनील को बेहतरीन गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा मैच एनसीसी भवानी कटड़ा बनाम स्कार्पियन के बीच खेला गया। इसमें भवानी कटड़ा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और सभी 20 ओवर खेलकर 8 विकेट पर 178 के स्कोर बनाए। इसमें अर्जुन सिंह ने 33 गेंदों में 49 रन और दर्शन ने 32 गेंदों में 44 रन बनाए, जबकि स्कार्पियन की ओर से अंकू ने 4 विकेट लिए।

वहीं, स्कार्पियन की टीम 134 रन पर ही ऑल आउट हो गई। इसमें अक्षित ने 20 गेंदों पर सर्वाधिक 26 रन बनाए, जबकि बाकी की पूरी टीम भवानी कटरा के गेंदबाजों के आगे कुछ समय में ही ढेर हो गई। इसमें भवानी कटड़ा के गणेश ने सबसे अधिक 3 विकेट चटकाए। इस मुकाबले में भवानी कटड़ा के गणेश मैन ऑफ द मैच रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed