फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   cremation

संथला गांव में एक साथ जलीं 3 चिताएं, अन्य 2 को किया दफन

विज्ञापन
cremation
उधमपुर/रामनगर। संथला गांव में हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोगों का शुक्रवार को अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान पूरा गांव शोक में डूबा रहा। हर कोई दर्दनाक हादसे में एक साथ पांच लोगों की मौत से गमगीन नजर आ रहा था।
विज्ञापन

हादसे में मारे गए परवीन कुमार, उसकी पत्नी रीता देवी और बिशन दास की चिताएं एक ही शमशान घाट में बनाई गई थीं। वहीं, परवीन कुमार की बच्ची प्रीति देवी और भतीजी लक्ष्मी देवी को शिशु समाधि स्थल में दफनाया गया। अंतिम संस्कार में गांव के लगभग सभी लोग शामिल थे। सभी ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। परवीन कुमार के पिता संत राम और मां के अलावा बिशन दास के परिवार का भी रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन

गांव के अन्य लोग भी एक साथ गांव के पांच लोगों के चले जाने से सन्न थे। वहीं, मृतक परवीन के पिता का कहना था कि इस हादसे ने उसका पूरा परिवार उजाड़ दिया है। वह बुढ़ापे में बेसहारा हो गए हैं। वहीं, हादसे में जिंदा बची परवीन कुमार की बेटी शिवानी देवी तथा उसके भाई संजे कुमार की पत्नी अंजना देवी अभी भी अस्पताल में उपचाराधीन हैं। हादसे के बाद दोनों को उपजिला अस्पताल से जिला अस्पताल उधमपुर रैफर किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवानी देवी के बाजू में आए फ्रेक्चर के कारण उसे वीरवार शाम को ही जीएमसी जम्मू के लिए रैफर कर दिया गया था, जहां उसका इलाज जारी है। शिवानी इस सड़क हादसे में अपने मां-बाप व बहन को खो चुकी है। जानकारी के मुताबिक वह अस्पताल में अब भी अपने मां-बाप और बहन के बारे में लगातार रिश्तेदारों से पूछ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed