फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   COurt Premises

Udhampur News: कोर्ट परिसर में लगा वाटर कूलर खराब, मरम्मत करवाने की मांग

विज्ञापन
COurt Premises
जिला कोर्ट परिसर में खराब पड़ा वाटर कुलर
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से जिला कोर्ट परिसर में अपने निजी कामकाज के सिलसिले में आने वाले लोगों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था न होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
अदालत परिसर के बीचोबीच लगा वाटर कूलर पिछले काफी लंबे समय से खराब पड़ा हुआ है। जिसके चलते मौजूदा समय में पड़ने वाली भीषण गर्मी व उमस के चलते लोगों को पीने के पानी की परिसर में बनी कंटीन से पानी की बोतल खरीद कर पानी पीना पड़ रहा है। हालांकि कोर्ट परिसर के गेट के पास एक वाटर कूलर लगा हुआ है लेकिन वह खराब होने के चलते वकीलाें को भी पानी की बोतल घर से ही लानी पड़ती है।
विज्ञापन

कई बार लोग परिसर के अंदर लगे वाटर कूलर की मरम्मत करवाने की बार एसोसिएशन से मांग कर चुके हैं लेकिन उसके बावजूद आज तक वाटर कूलर की मरम्मत नहीं करवाई गई है। जिसके चलते लोगों को पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। गौरतलब है कि मौजूदा समय में दिन व दिन गर्मी बढ़ती जा रही है। जिसके चलते अपनी प्यास बुझाने के लिए लोग पानी को परिसर में ढूंढते है। लेकिन परिसर के अंदर पीने के पानी की व्यवस्था न होने के चलते लोगों को पानी की बोतल खरीद कर अपनी प्यास बुझानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संदर्भ में बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट सुरेंद्र खजूरिया का कहना था कि वाटर कूलर की मरम्मत करवा दी गई है। सिर्फ पानी का कनेक्शन ब्लॉक हो गया है जिसे जल्द ही ठीक करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed