फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   court news

Udhampur News: हेरोइन के साथ गिरफ्तार आरोपी की न्यायिक हिरासत बढ़ाई

विज्ञापन
court news
उधमपुर। पुलिस थाना उधमपुर की टीम ने पेट्रोलिंग के दौरान हेरोइन के साथ पकड़े गए आरोपी को अदालत ने 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी रघुवीर सिंह के नेतृत्व में 10 जनवरी को पेट्रोलिंग पार्टी ने हाउसिंग काॅलोनी में एक संदिग्ध युवक को जांच के लिए रोका। इस दौरान उससे 7.83 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान अजहर चंदेल निवासी हाउसिंग काॅलोनी के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया गया। इसके तहत वह मौजूदा समय में जिला जेल में बंद है। जांच अधिकारी पीएसआई ममता कुमारी ने आरोपी की न्यायिक रिमांड मांगी थी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उसे अदालत में पेश किया गया। आरोपी की पहचान जिला जेल में एचसी खलील अहमद और अदालत में पीएसआई ममता कुमारी ने की। आरोपी की ओर से मुख्य कानूनी सहायता बचाव वकील एडवोकेट सुरिंदर खजूरिया मौजूद थे। आरोपी को 10 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था। वर्तमान में वह जिला जेल उधमपुर में न्यायिक हिरासत में है, जो 28 जनवरी को समाप्त हो गई। कोर्ट ने कहा कि उसके खिलाफ लगाए गए अपराध जघन्य और गैर-जमानती हैं, इसलिए न्यायिक रिमांड के लिए प्रार्थना स्वीकार की जाती है। आरोपी को 15 दिनों की अवधि यानी 10 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया। इस अवधि के दौरान वह जिला जेल उधमपुर में रहेगा और इसकी समाप्ति के बाद उसे आगे के आदेशों के लिए विशेष अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed