{"_id":"6815231a4a346aa4cb0dbbb2","slug":"court-gave-police-custody-of-accused-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-122857-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: नशा तस्करी के आरोपी को पुलिस रिमांड पर भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: नशा तस्करी के आरोपी को पुलिस रिमांड पर भेजा
विज्ञापन
- वीरवार को 6.95 ग्राम हेरोइन के साथ किया था गिरफ्तार
अदालत से... का लोगो लगाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। नशा तस्करी के मामले में गिरफ्तार आरोपी को अदालत ने शुक्रवार को सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। उससे 6.95 ग्राम हेरोइन बरामद की गई थी।
जानकारी के अनुसार उधमपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत थाना प्रभारी रघुवीर सिंह चौधरी के नेतृत्व में वीरवार को पुलिस टीम ने नियमित गश्त ड्यूटी के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा था। तलाशी लेने पर उससे 6.95 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया गया। पुलिस ने मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान आमिर खान उर्फ मिदु निवासी सैलां तालाब उधमपुर के रूप में की गई। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की।
जांच को आगे बढ़ाने और पूछताछ के लिए जांच अधिकारी ने उसे अदालत में पेश किया और पुलिस रिमांड की अपील की। आरोपी की तरफ से बचाव पक्ष के वकील मौजूद थे। पुलिस और बचाव पक्ष को सुनने के बाद अदालत ने कहा कि आरोपी के खिलाफ लगाए गए अपराध जघन्य और गैर-जमानती हैं और जांच प्रारंभिक चरण में है इसलिए पुलिस रिमांड की प्रार्थना की अनुमति दी जाती है। इस दौरान आरोपी सात दिन तक पुलिस रिमांड में रहेगा। रिमांड की अवधि पूरी होने पर उसे आगे की कार्रवाई के लिए फिर से अदालत में पेश किया जाएगा।