फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Corona warriors

स्वास्थय विभाग का वालेंटियर कर रहे सहयोग ।

विज्ञापन
Corona warriors
चिनैनी सीएचसी अस्पताल में छात्र व छात्राएं स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करते हुए :- संवाद - फोटो : UDHAMPUR
चिनैनी। चिनैनी ब्लॉक में चल रहे कोरोना टीकाकरण अभियान में विद्यार्थी भी अपना योगदान दे रहे हैं। वे दो सप्ताह से स्वयंसेवक बन स्वास्थ्य विभाग की सहायता करने में जुटे हैं।
विज्ञापन

तहसील में कोरोना की पहली खुराक करीब डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों को लगाई जा चुकी है। लेकिन, दूसरी खुराक के लिए अभी बहुत लोग बाकी हैं। दूसरी खुराक लेने का समय आ जाने के बावजूद लोग टीकाकरण केंद्रों पर नहीं पहुंच रहे हैं। इस परेशानी से जूझ रहे स्वास्थ्य कर्ताओं ने विद्यार्थियों का सहारा लेना शुरू किया।
विज्ञापन

विद्यार्थी लोगों को फोन कर केंद्रों पर बुलाने का काम कर रहे हैं, ताकि लोग समय से कोरोना की दूसरी खुराक पा सकें। कोविड-19 कंट्रोल रूम चिनैनी के नोडल अधिकारी डॉ. नवीन कोतवाल की अध्यक्षता में पहले इन विद्यार्थियों को जानकारी दी गई। तब विद्यार्थियों ने करीब चार हजारों लोगों को फोन से संपर्क किया। इससे करीब 30 से 40 प्रतिशत लोगों ने विभिन्न स्थानों पर जाकर टीका लगवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
विद्यार्थियों की मदद से विभाग को काफी सहयोग मिला है। बहुत ही जल्द 12 से 17 वर्ष की आयु वाले किशोरों का भी टीकाकरण शुरू होगा। इसके लिए विद्यार्थी अपना सहयोग देने के लिए बहुत उत्साहित हैं। इससे विभाग को भी काफी मदद मिलेगी, और कई परेशानियां भी दूर होंगी।
- डॉ. नवीन कोतवाल, नोडल अधिकारी, कोविड-19 कंट्रोल रूम चिनैनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed