फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   corona virous

जिला में 1356 लोगों का टीकाकरण

विज्ञापन
corona virous
उधमपुर। जिले में शुक्रवार को कुल छह लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। करीब तीन महीने के बाद जिले में एक साथ इतने अधिक संख्या में लोग संक्रमित पाए गए हैं और इससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी बढ़ने लगी है। इसी के साथ जिले में कोरोना के सक्रिय मामलों की कुल संख्या 17 हो गई है।
विज्ञापन

प्रदेश में कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सप्ताह से जिले में भी कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। पहले जहां सप्ताह में एक या फिर दो कोरोना संक्रमित पाए जा रहे थे, तो अब हर रोज कोरोना के मामले सामने आने लगे हैं। शुक्रवार को तो एक साथ छह लोग संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

दो संक्रमित चिनैनी, दो टिकरी और दो बसंतगढ़ मेडिकल ब्लाक में संक्रमित पाए गए हैं। इनकी संख्या में बढ़ोतरी को लेकर प्रशासन की भी चिंता बढ़ने लगी है। एक व्यक्ति कोरोना को मात देने में कामयाब रहा है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 11463 हो गए हैं। इनमें से 11308 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं और 138 की संक्रमण से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमण से बचाव के लिए 1356 लोगों का टीकाकरण
उधमपुर। जिला के विभिन्न ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में बनाए गए कोरोना वैक्सीन केंद्रों पर शुक्रवार को कुल 1356 लोगों ने वैक्सीन की खुराक ली। इनमें सबसे अधिक संख्या दूसरी डोज लगवाने वाले 18 से 45 आयु वर्ग के लोगों की रहीं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शुक्रवार को 18 से 45 आयु वर्ग के 79 लोगों ने वैक्सीन की पहली और 1184 ने दूसरी खुराक ली। इसके अलावा 45 से 60 साल की उम्र के एक व्यक्ति ने पहली और 75 ने दूसरी खुराक ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed