फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   corona virous

बिना सूचना के पंजाब से उधमपुर पहुंचे 15 लोगों को प्रशासन ने किया क्वारंटीन

विज्ञापन
corona virous
उधमपुर। प्रशासन और पुलिस की नजरों से छुप कर पंजाब से मोटरसाइकिल पर सवार होकर उधमपुर पहुंचे 15 लोगों को पुलिस ने पकड़ कर क्वारंटीन किया है। पुलिस को इसकी सूचना ठंडा पद्दर इलाके के लोगों ने दी। इनके अब स्वास्थ्य विभाग कोरोना टेस्ट भी करवाएगा।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार शनिवार को करीब 15 लोग मोटरसाइकिल पर सवार होकर अचानक उधमपुर के ठंडा पद्दर इलाके में पहुंचे और सभी किराए के कमरे में रहने लगे। स्थानीय लोगों ने इनको रात के समय आते समय देख लिया था। सुबह इन लोगों से पंजाब से उधमपुर आने के बारे में पूछा और साथ ही यह भी पूछा क्या, यह लोग प्रशासन व पुलिस की अनुमति लेकर आए और क्यां सभी ने कोरोना टेस्ट करवाए हैं कि नहीं। लेकिन किसी के पास कोई जवाब नहीं था। इसके बाद स्थानीय निवासियों ने इसकी सूचना उधमपुर पुलिस स्टेशन में दी।
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और सभी से उधमपुर पहुंचने के बारे में जानकारी हासिल की। इनमें किसी ने भी उधमपुर पहुंचने पर कोरोना टेस्ट नहीं करवाया था और न ही पंजाब के अंदर इनका कोरोना टेस्ट हुआ था। पुलिस ने इसको गंभीरता से लेते हुए सभी को कमरे से निकाल कर क्वारंटीन सेंटर पहुंचा दिया है। सोमवार को इन सबके कोरोना टेस्ट करवाए जाएंगे और सबको को 14 दिन तक क्वारंटीन सेंटर में भी रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed