{"_id":"5ec6c8b68ebc3e90b0146bfd","slug":"corona-virous-udhampur-news-jmu210437791","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रमित महिला के बेटे के संपर्क में रहने वाले 200 से अधिक कारोबारियों और श्रमिकों के लिए सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्रमित महिला के बेटे के संपर्क में रहने वाले 200 से अधिक कारोबारियों और श्रमिकों के लिए सैंपल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। शहर के बीच 70 वर्षीय महिला के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद अब महिला के परिवार के साथ संपर्क में रहने वाले लोगों का पता लगाकर कोरोना टेस्ट करवाने की काम शुरू हो गया है। महिला का बेटा शहर की होल सेल सब्जी मंडी में काम करता है। वीरवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने होल सेल सब्जी मंडी में पहुंच कर करीब 200 व्यापारियों और श्रमिकों के कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लिए हैं।
गौरतलब है कि बुधवार को शहर के बीच हेड पोस्ट आफिस के पास रहने वाली 70 वर्षीय महिला जीएमसी जम्मू में उपचार के दौरान कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। अचानक से शहर के अंदर पहला कोरोना पॉजिटिव मामला सामने आने के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई थी। इसके बाद महिला के परिवार के सदस्यों को क्वारंटीन करने के साथ सबके कोरोना टेस्ट भी करवाए गए थे। महिला का एक बेटा सब्जी का व्यापारी है और होल सेल सब्जी मंडी में काम करता है। इसी को ध्यान में रखते हुए डीसी के दिशानिर्देश अनुसार स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल कलेक्शन टीम वीरवार सुबह होल सब्जी मंडी पहुंची और 200 व्यापारियों और श्रमिकों के सैंपल लिए गए। इस दौरान तहसीलदार उधमपुर मोहित गुप्ता भी मौजूद रहे। तहसीलदार ने कहा कि प्रशासन पूरा प्रयास किया जा रहा है कि शहर के अंदर जो पहला पॉजिटिव मामला सामने आने बाद लोगों में दहशत है।