फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   corona virous

उधमपुर पहुंचते ही 421 लोगों को किया क्वारंटीन

विज्ञापन
corona virous
उधमपुर। देश के विभिन्न हिस्सों से 421 लोग वीरवार को उधमपुर पहुंचे। कुछ बसों का सफर कर पहुंचे तो कुछ श्रमिक एक्सप्रेस में सवार होकर पहुंचे। इनको पहुंचते ही प्रशासन की तरफ से क्वारंटीन कर लिया गया। इसके साथ ही क्वारंटीन किए लोगों की संख्या दस हजार को पार कर गई।
विज्ञापन

देश के विभिन्न हिस्सों में उधमपुर के रहने वाले लोग फंसे हुए हैं। कोई श्रमिक है तो कोई बाहरी राज्य में पढ़ाई कर रहा छात्र व छात्रा है। कोरोना संकट के कारण इनका अब घर वापस पहुंचना शुरू हो गया है। पहले बसों से इनकी वापसी हो रही थी तो अब इन ट्रेनों से भी उधमपुर पहुंच रहे हैं। वीरवार को देश के विभिन्न हिस्सों से 421 लोग उधमपुर पहुंचे। बुधवार को 620 लोगों को उधमपुर पहुंचने पर क्वारंटीन किया गया था। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार बुधवार तक कुल 9886 लोगों को क्वारंटीन व सर्विलांस पर रखा गया था और इनकी संख्या दस हजार के करीब पहुंच गई थी।
विज्ञापन

वीरवार को इनकी संख्या 10287 तक पहुंच गई है और इसी के साथ क्वारंटीन किए लोगों की संख्या दस हजार को पार कर गई है। इनमें से 11 पॉजिटिव मामलों को जीएमसी जम्मू और उधमपुर में आइसोलेशन वार्ड में रखा गया हे। जबकि 2096 लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। सर्विलांस पर 2258 लोगों को रखा गया है। प्रशासनिक क्वारंटीन पर 2955 लोगों को रखा गया है। वहीं 2967 लोगों ने सर्विलांस का समय पूरा कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed